फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Patients will not have to go to private hospital for RCT.

Baghpat News: मरीजों को आरसीटी के लिए नहीं जाना पड़ेगा प्राइवेट अस्पताल

Sun, 04 Feb 2024 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 04 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Patients will not have to go to private hospital for RCT.
बागपत। जिला अस्पताल में जल्द ही आरसीटी की सुविधा शुरु कराई जाएगी। आरसीटी की सुविधा शुरु होने से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल में सुविधा शुरु कराने के लिए उपकरण की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की दंत विभाग में रोजाना लगभग 40 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें दांत में दर्द, इंफेक्शन, सड़न व अन्य बीमारी के मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में आरसीटी की सुविधा न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मगर अब जल्द ही मरीजों को आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) की सुविधा मिलेगी। जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. चैतन्य जैन का कहना है कि अस्पताल में आरसीटी शुरु करने की तैयारी की जा रही है। उपकरण मंगवा लिए गए हैं, जल्द ही मरीजों को आरसीटी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि दांतों की सफाई सही तरीके से न होने पर दांतों पर कार्बोहाइड्रेट की परत बन जाती है। यह दांतों के कैल्शियम को खराब कर नसों को प्रभावित करती है। इससे दांत में दर्द व सूजन हो जाती है। आरसीटी से दांतों को बचाया जाता है।
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में जल्द ही आरसीटी की सुविधा शुरू कराई जाएगी। उपकरण मिल गए हैं। आरसीटी शुरू होने पर मरीजों को अस्पताल में ही बेहतर सुविधा मिलेगी। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed