फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Patients uproar over reporting low platelets

प्लेटलेट्स कम बताने पर मरीजों का हंगामा

Sun, 07 Nov 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Patients uproar over reporting low platelets
बड़ौत के एक निजी अस्पताल में हंगामा करते लोग। - फोटो : BARAUT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। नगर की गांधी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को एक मरीज के परिजनों ने प्लेटलेट्स कम दर्शाए जाने पर हंगामा कर दिया। उधर, अस्पताल चिकित्सक ने आरोप बेबुनियाद बताया।

बीती तीन नवंबर को अस्पताल में चांदनहेड़ी गांव निवासी अमरजीत को भर्ती कराया था। जांच के बाद उनमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। अमरजीत की प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थीं। रविवार को अस्पताल स्थित लैब में जांच कराई गई। उसमें प्लेटलेट्स 51 हजार दर्शाई गई। इस पर परिजनों ने नमूने की जांच अस्पताल से बाहर दूसरी लैब में कराई। वहां प्लेटलेट्स 95 हजार बताई तो परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान उनकी चिकित्सक व स्टाफकर्मियों से भी नोकझोंक हुई। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में गलत रिपोर्ट दर्शाकर मरीजों व परिजनों को गुमराह किया जा रहा है। इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूल की जा रही है। इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री से करेंगे। उधर, अस्पताल चिकित्सक ने आरोप बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed