फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Patients queues are getting longer

डायरिया पसार रहा पांव, बच्चों का रखें ख्याल

Thu, 25 Mar 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Patients queues are getting longer
बड़ौत में रेलवे रोड़ स्थित बच्चों के अस्पताल में लगी बच्चों की भीड़। - फोटो : BARAUT
सीएचसी समेत निजी अस्पतालों में बढ़े डायरिया से ग्रसित बच्चे
विज्ञापन

मौसम के उतार-चढ़ाव से खांसी, जुकाम एवं बुखार के मरीज बढे़
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मौसम में परिवर्तन से सीएचसी समेत निजी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, बच्चों में जलजनित रोग डायरिया की शिकायत मिल रही है। बुजुर्गों में खांसी और बुखार आदि के मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। बड़ौत सीएचसी के पूर्व अधीक्षक व बाल रोग विशषेज्ञ डॉ. अजेंद्र मलिक और रेलवे रोड स्थित मलिक नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र मलिक ने बताया कि गर्मी में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
बच्चों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द के साथ बुखार ने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि ज्यादातर बच्चों में बीमारी का मुख्य कारण गंदगी और दूषित पेयजल है। बच्चे जमीन खेलते हैं और वे कोई भी वस्तु मुंह में ले लेते हैं। इसलिए बच्चों के खानपान एवं उनकी सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को बाहर की चीजें खाने के लिए न देकर घर पर बना ताजा भोजन दें।
विज्ञापन

बुखार, खांसी समेत अन्य बीमारी
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि मौसम परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में ओपीडी में बुखार, खांसी व पेट की बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर 50 से ऊपर उम्र के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मुख्य कारण
- अधिक गर्म, नमी युक्त वातावरण एवं दूषित खान पान।
- डायरिया का कारण रोटा वायरस है। इसलिए संपूर्ण टीकाकरण कराएं।
- शुद्ध पेयजल पीएं।
- बच्चों को मिलावटी दूध एवं बाजार में खुुली बिकने वाली चीजें खिलाना।
ये ख्याल रखें।
- छह माह तक के शिशु को मां के दूध के सिवा कुछ न दें।
- इससे अधिक उम्र के बच्चों को ओआरएस या फिर नींबू, नमक व चीनी का घोल दें।
- दाल का पानी, चावल का मांड, दही-केला एवं हल्का सुपाच्य भोजन दें।
- नारियल पानी पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed