फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Patients of fever and diarrhea increased, OPD reached one thousand

Baghpat News: बुखार और डायरिया के मरीज बढ़े, एक हजार पहुंची ओपीडी

Mon, 22 May 2023 07:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Patients of fever and diarrhea increased, OPD reached one thousand
-अस्पताल में गर्मी के कारण परेशान रहे मरीज, अव्यवस्था फैली
विज्ञापन

-उपचार के लिए काफी देर करना पड़ा इंतजार, पंजीकरण से ओपीडी तक थी भीड़

फ़ोटो- दो की सीरीज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बागपत। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यहां सबसे ज्यादा बुखार, डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को नए और पुराने मरीजों को मिलाकर ओपीडी एक हजार से अधिक पहुंच गई। मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अधिकांश लोग बुखार और डायरिया से परेशान हैं। सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की लंबी लाइन लगी मिली। बागपत सीएचसी की ओपीडी में 500 से अधिक मरीजों की जांच की गई। उधर, जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए ओपीडी में पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी अधिक होने के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

---
गर्मी में पंखे बंद, ठंडे पानी की बोतल का सहारा
गर्मी में मरीज बढ़ रहे हैं तो जिला अस्पताल में अव्यवस्था के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल के सामान्य वार्ड में लगे कई पंखे बंद पड़े हैं। ठंडे पानी की बोतल शरीर पर रखकर मरीज गर्मी से निजात पाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीमारदार खुद व्हीलचेयर पर लेकर गए मरीज
भीड़ अधिक होने के कारण तीमारदार खुद व्हीलचेयर पर मरीजों को इधर से उधर ले जाते हुए दिखाई दिए। तीमारदारों ने स्वास्थ्यकर्मी को तलाश किया, लेकिन वे व्यस्त मिले। जिला अस्पताल में अव्यवस्था फैली हुई है।
----
घंटों करना पड़ा इंतजार
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज अधिक होने के कारण मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। जहां उपचार कराने के लिए मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पहले पंजीकरण खिड़की और फिर ओपीडी की लाइन में लगना पड़ा।
----
बेटी के ऑपरेशन के लिए करना पड़ा इंतजार
अपनी बेटी अंजलि की गांठ का ऑपरेशन कराने के लिए जिला अस्पताल आई थी। काफी परेशान का सामना करना पड़ा। ऊषा, लोहड्डा
-----
पंजीकरण से इलाज कराने तक मिली भीड़
बीमार होने पर जिला अस्पताल में उपचार कराने आया था। यहां पंजीकरण कक्ष के बाहर लगी भीड़ में किसी तरह पर्ची बनवाई। इसके बाद ओपीडी में उपचार कराने से लेकर जांच कराने और दवाई लेने तक भीड़ लगी मिली। रामकिशन, खट्टा प्रहलादपुर

-------
हर किसी को समय पर मिले उपचार
अस्पताल की ओपीडी, जनरल वार्ड के अलावा महिला अस्पताल का मैंने निरीक्षण किया। चिकित्सकों को अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सही और समय पर उपचार देने के निर्देश दिए। गर्मी के कारण अस्पताल में एक हजार मरीजों की ओपीडी और जांच हुई। इनमें पांच सौ नए मरीजों का ओपीडी में उपचार किया गया। वहीं भीड़ अधिक होने के कारण मरीजो को इंतजार करना पड़ा।
डा. एसके चौधरी, अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed