फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Patients increasing due to sitting for a long time and deteriorating food

ज्यादा देर बैठने व खानपान बिगड़ने से बढ़ रहे मरीज

Sat, 20 Nov 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Patients increasing due to sitting for a long time and deteriorating food
बड़ौत। कोरोना काल के 20 महीनों के बाद पाइल्स के मरीजों की संख्या 10 से 15 फीसदी तक बढ़ गई है। चिकित्सक इसकी बड़ी वजह 5-6 घंटे तक बैठे रहने, व्यायाम नहीं करने और बिगड़े खानपान को मान रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के अनुसार नगर में दो दर्जन से अधिक सर्जन हैं। इन पर औसतन रोजाना अब 20 से 25 मरीज तक पाइल्स की परेशानी के आ रहे हैं। कोरोना महामारी से पहले तक मरीजों की संख्या 5 से 10 तक रहती थी। पूछताछ में मरीजों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लगातार पांच-छह घंटे तक टीवी देखने, कंप्यूटर पर काम करने के लिए वह बैठे रहते थे। घर पर रहे तो खानपान अधिक हुआ। अधिक चटपटा भी खाया। इस दौरान व्यायाम छूट गया। चलना-फिरना भी कम हो गया। इससे कब्ज और पेट के विकार बढ़ गए। अब पाइल्स की परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन

ये हैं बचाव के तरीके
बेहद चटपटा खाने से बचें।
पांच से छह लीटर रोजाना पानी जरूर पीएं।
तंबाकू खाने से बचें, फास्ट फूड से बचें।
हरी सब्जी, फल, चपाती, दालें अधिक खाएं।
बार-बार शौच जाएं तो चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed