फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Patients have to climb walls to get treatment

Baghpat News: मरीजों को इलाज कराने के लिए फांदनी पड़ रही दीवार

Fri, 05 Apr 2024 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Patients have to climb walls to get treatment
रटौल। रटौल पीएचसी के गेट का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे वहां इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को दीवार फांदकर अस्पताल में जाना पड़ रहा है। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में आने के लिए अस्थायी गेट की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पीएचसी का काफी दिनों से गेट टूटा हुआ था। बृहस्पतिवार को पीएचसी के गेट की मरम्मत कराई गई, जिससे पीएचसी पर इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को को अस्पताल की दीवार फांदकर इलाज कराने के लिए विवश होना पड़ा। इतना ही नहीं अस्पताल में नियुक्त चिकित्सकों और स्टॉफ को भी अस्पताल में दीवार फांदकर आना पड़ा।
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी डॉ. मीना ने बताया कि पीएचसी के गेट का निर्माण कराया गया है, जिसके कारण बृहस्पतिवार को गेट बंद रहा।
----
-अस्पताल में एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगवाने के लिए आया था। गेट का निर्माण होने के कारण दीवार फांदकर जाना पड़ा। - ओमप्रकाश, गौना
-तबीयत खराब चल रही थी। अस्पताल में दवा लेने के लिए आया था। गेट बंद होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। - प्रदीप, सरफाबाद
-अस्पताल में गेट का निर्माण होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों के लिए अस्थायी गेट की सुविधा करनी चाहिए थी। - आनंद, रटौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed