फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   passes the trains of crossing by rope

क्रासिंग पर रस्सी बांधकर गुजारी जाती हैं ट्रेनें

Tue, 22 Aug 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 22 Aug 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
passes the trains of crossing by rope
बागपत के सूजरा हाल्ट के पास स्थित क्रासिंग पर रस्सी से रास्ता रोके जाने के बाद गुजरती ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेलवे सिस्टम पर सवाल खड़े हैं। एक तरफ यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे, लेकिन दूसरी तरफ संसाधनों का टोटा साफ दिखता है। सूजरा हाल्ट पर रस्सी का रेलवे फाटक सिस्टम की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। 
विज्ञापन


मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने के दौरान दोनों तरफ लोगों को रोकने के लिए रेलवेकर्मी रस्सी लेकर खड़ा हो जाता है। दिन में रस्सी वाला फाटक लगता है, लेकिन रात में यह व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में नौरोजपुर गुर्जर गांव के मार्ग से गुजरने वाले वाहन हादसे का शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा एक बार नहीं, कई बार जनप्रतिनिधियों और रेलवे से फाटक के निर्माण की मांग की, लेकिन सिस्टम बेपटरी है। मानव रहित रेलवे फाटक पर कई बड़े हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण पुट्ठी गांव के पास मानव रहित फाटक पर ट्रेन की चपेट में कार आ गई थी। एक परिवार के तीन सदस्य की जान गई थी। सूजरा हाल्ट पर कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणांे का कहना है कि वे कई बार ऐसी रेलवे  क्रासिंग पर फाटक बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

उधर, दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर 12 ट्रेनों का संचालन होता है। शामली-दिल्ली पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, शामली डीईएमयू, बड़ौत-दिल्ली डीईएमयू और दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन समेत कुल यहां 12 ट्रेन संचालित हैं। इसके अलावा कई मालगाड़ी भी चलती है। 

क्या कहते हैं रेलयात्री
नौरोजपुर गांव के दीपक का कहना है कि मानव रहित फाटक के कारण कई लोगों की जान जा चुकी हैं, लेकिन आज भी समस्या जस की तस है।  सूजरा गांव के राजवीर का कहना है कि फाटक लगा होने से दूर से ही पता चल जाता है कि ट्रेन आने वाली है। फाटक होना चाहिए। 


सूजरा के लोकेश का कहना है कि रस्सी से वाहन नहीं रुकते हैं। इस कारण यहां पर विवाद रहता है। कई बार झगड़ा भी हो जाता है।  बड़ौत के कृष्णपाल के अनुसार मानव रहित फाटक हादसों को न्यौता देता है। लाइन पर कोई भी मानव रहित फाटक न रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed