बदमाशों का हरचंदपुर-बंदपुर मार्ग पर दो घंटे कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदपुर निवासी राहुल पुत्र सुखवीर सिंह ने बताया उसकी पत्नी सुमन देवी पेट के दर्द से पीड़ित थी। शनिवार दोपहर वह सुमन को बड़ौत डॉक्टर के लेकर बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वह बंदपुर और हरचंदपुर गांव के बीच में पहुंचा, वहां पर पहले से ही घात लगाए तीन बदमाशों (दो रोड पर खड़े और एक बाइक पर बैठा था) ने तमंचे के बल पर रोक लिया।
बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में दोनों ओर कनपटी पर तमंचे सटा दिए। बदमाशों ने उससे 1500 रुपये नगद, मोबाइल और सुमन से सोने की चैन लूट ली। उसने वापस घर पर पहुंचकर परिजनों को वारदात की जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की। पुलिस के पहुंचे से पहले बदमाशों ने एलएलबी के छात्र सतेंद्र से भी लूटपाट कर दी। बसी गांव के सतेंद्र ने बताया वह डूंडाहेड़ा गांव के जगमोहन कॉलेज का एलएलबी का छात्र है।
उनका परीक्षा का सेंटर बागपत शहर के एसपीआरसी कॉलेज में है। वह कॉलेज में परीक्षा देकर अपने घर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उससे बाइक लूट ली। इससे पहले बागपत के देवी चौक निवासी विनोद सुन्हेड़ा गांव में मान छोड़कर रेहड़े से वापस बागपत लौट रहा था। बदमाशों ने उससे भी तमंचा सटाकर 150 रुपये लूट लिए थे।
सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ कर्मवीर सिंह ने स्वीकार किया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने राहगीरों से लूटपाट की है। बदमाशों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
बदमाशों ने खूब दिया दुस्साहस
बागपत। पीड़ित राहुल के ताऊ रिटायर फौजी जगवीर सिंह ने बताया लूट होने के बाद राहुल घर लौट गया था। उसने वारदात की जानकारी परिजनों को दी। वह राहुल के साथ पुलिस से शिकायत करने बागपत आने लगा तो घटनास्थल पर पहुंचे तो उस समय भी बदमाश वहां नजर आए। जबकि वे वारदात के करीब आधा घंटे बाद वहां पहुंचे थे।
हरचंदपुर गांव की बस्ती में पहुंचने पर पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की। बाद में वे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय तक बदमाश छात्र सतेंद्र से बाइक लूटकर जा चुके थे। पीड़ितों ने बताया बदमाश करीब दो घंटे तक मार्ग पर लूटपाट करते रहे। बदमाशों ने मार्ग पर कई राहगीरों के साथ लूटपाट की है, लेकिन अधिकांश पुलिस से शिकायत किए बगैर ही चले गए।
थानों की सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
बागपत। वारदात के बाद पुलिस बागपत कोतवाली और खेकड़ा थाना की सीमा में वारदात होने को लेकर उलझ गई। इस दौरान अफसर एक-दूसरे के पास फोन पर बातें करते नजर आए। इसका बदमाशों को भाग जाने में लाभा मिला।