फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passengers facing problems to go from Baraut to Sonipat

Baghpat News: बड़ौत से सोनीपत जाने के लिए यात्रियों को उठानी पड़ रही दिक्कत

Fri, 15 Sep 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers facing problems to go from Baraut to Sonipat
बड़ौत। बड़ौत से सोनीपत जाने के लिए जनपद के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यहां से बड़ौत डिपो की बसों का संचालन सोनीपत के लिए नहीं होता। यात्री हरियाणा रोडवेज बस के भरोसे रहते हैं और घंटों धूप में खड़ा होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। शिकायतों के बाजवूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इसको लेकर यात्रियों में रोष है।
विज्ञापन

आपको बता दें कि बड़ौत से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री सोनीपत, बाहलगढ़, मुरथल, हरियाणा सहित अन्य जगहाें पर आवागमन करते हैं, लेकिन यहां से बड़ौत डिपो की बसों का संचालन न होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ौत डिपो की बसाें का संचालन न होने की वजह से अधिकांश यात्री हरियाणा रोडवेज बसों के इंतजार में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धूप में खड़े रहते हैं। यहां पर कोई स्थायी बस स्टैंड भी नहीं है। ऐसे मेें घंटों इंतजार के बाद जब हरियाणा रोडवेज बस पहुंचती है तो चंद मिनटों में यात्रियों से खचाखच भर जाती है। सुभाष, मनोज, आकाश, प्रदीप, राजेश आदि ने बड़ौत डिपो से बसों का संचालन सोनीपत हरियाणा के लिए करने की मांग की। उधर, स्टेशन प्रभारी नरेन्द्र मान ने बताया कि पहले बड़ौत डिपो की बस चलती थीं, लेकिन अब हरियाणा सरकार से अनुमति प्राप्त नहीं हो रही है। सोनीपत के लिए बड़ौत डिपो की बसों के संचालन की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed