{"_id":"5dc5c0d78ebc3e5b521ee6e4","slug":"paryavaran-sanrakshan-ke-liye-jagruk-kiya-baghpat-news-mrt4526590129","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें ग्राम प्रधान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें ग्राम प्रधान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें ग्राम प्रधान’
बागपत। फसल अवशेषों को जलाने सहित अन्य कारणों से बढ़ रहे वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने के संबंध में विकास भवन में ग्राम प्रधानों और सचिवों की बैठक की गई। इसमें जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम प्रधान लोगों को जागरूक करें। एनजीटी के आदेश का अनुपालन किया जाना जरूरी है।
डीएम ने कहा कि वायु प्रदूषण फैलाने की स्थिति में जिले से लेकर प्रदेश में किसानों से लेकर औद्योगिक इकाइयों और निर्माण कार्य कर रही संस्थाओं पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि यदि वायु प्रदूषण रोकने के लिए ग्रामीण जागरूक होंगे तो ऐसी कार्रवाई से बच सकेंगे। उन्हें इस तरह का कार्य न करने के लिए प्रेरित किया जाए। यदि फिर भी कोई नहीं मानता है तो कार्रवाई कराएंगे।
इस दौरान ग्राम प्रधानों ने आश्वस्त किया तो पर्यावरण संरक्षण में प्रशासन का हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कूड़ा निस्तारण के लिए गड्ढा खुदवाकर कार्रवाई करेंगे। जुर्माने के लिए रशीद भी छपा लें। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, सीडीओ पीसी जायसवाल, डीडीओ हुब लाल, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह, रटौल ग्राम प्रधान के पति जाकिर, नवीन चंद सहित अन्य ग्राम प्रधान और सचिव मौजूद रहे।