{"_id":"637fb879ae186140872688a9","slug":"parole-over-dera-chief-will-go-to-sunaria-jail-today-baraut-news-mrt615066521","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पैरोल खत्म, डेरा प्रमुख आज जाएगा सुनारिया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पैरोल खत्म, डेरा प्रमुख आज जाएगा सुनारिया जेल
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पैरोल का समय पूरा हो गया है। डेरा प्रमुख शुक्रवार को रोहतक की सुनारिया जेल में वापस जाएगा।
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 15 अक्तूबर को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पर आया था। इस दौरान उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आए थे। राम रहीम ने डेरे में रहकर दीपावली पर्व व डेरे के संस्थापक का जन्मोत्सव भी मनाया। उन्होंने हर रोज ऑनलाइन होकर संगत को मानवता भलाई के कार्य करने, नशा छुड़वाने व गुरुमंत्र दिए।
उन्होंने गुरु गद्दी को लेकर कहा हम थे, हम हैं, हम ही रहेंगे, उन्होंने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया। डेरा प्रमुख का 40 दिन के पैरोल का समय पूरा हो गया है। राम रहीम शुक्रवार को रोहतक की सुनारिया जेल वापस जाएंगे। बृहस्पतिवार को डेरा प्रमुख ने आश्रम के सेवादारों व जिम्मेदारों लोगों को आशीर्वाद देकर अपने अपने घर जाने की बात कही।