फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Parents should not understand the difference between son and daughter

बेटे-बेटी में अंतर न समझें अभिभावक

Thu, 22 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Parents should not understand the difference between son and daughter
स्कूलों में बालिकाओं को किया गया घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर के विभिन्न स्कूल व कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स के अलावा पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारियां दी गई।

जेवी कॉलेज में एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक कुमार, प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम और सीओ ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है। आज हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियां व बेटों में अंतर न समझने की अपील की। संचालन डा रश्मि निगम ने किया। डॉ. रघुराज सिंह, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. अलका रानी, डॉ. मदनपाल, डॉ. अरविंद त्यागी, डॉ. साधना तोमर, डॉ. गीता रानी, डॉ. नीलम राणा, डॉ. इंदु, डॉ. रेनु संध्या राणा, अंशिका, नेहा, प्राची, विशु, अशरा, साक्षी, पूजा शामिल रहे। उधर, कासिमपुर खेडी व बड़ौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ब्लॉक नोडल अधिकारी राजीव तोमर व जूनियर हाईस्कूल हलालपुर मेें प्रभारी हेड प्रिंसिपल विनीता, बबीता, संदीप, मोहित, प्रवेश व विजय ने बेटियों को बाल विवाह, घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एआरपी रविंद्र कुमार सिरोही, रेखा, धर्मेंद्र तोमर, राजन तोमर, इंद्रपाल, श्रद्धा, ममता जिंदल, सीमा शामिल रहे। उधर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन मधु त्यागी ने बालिकाओं को पाक्सो एक्ट, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा आदि के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed