{"_id":"631f7da0f09cfe679e6a9d3d","slug":"panic-of-leopard-in-the-forest-of-ranchhad-village-baghpat-news-mrt6049971138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंछाड़ गांव के जंगल में तेंदुए की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंछाड़ गांव के जंगल में तेंदुए की दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रंछाड़ गांव के जंगल में तेंदुए देखे जाने के बाद से किसान दहशत में हैं। उन्होंने खेतों में जाना भी बंद कर दिया है। किसानों ने सोमवार को प्रभागीय वन अधिकारी से मिलकर खेतों में जाल लगाकर तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की।
वन विभाग के कार्यालय पर पहुंचे रंछाड़ गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के जंगल में कई दिन से तेंदुए देखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन चार तेंदुए जंगल में शिकार की तलाश में घूमते रहते हैं। जिनके आने के बाद किसान डरे हुए है और उन्होंने खेतों में जाना बंद कर दिया है। जिससे पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।
किसानों ने आरोप लगाया कि पहले भी जंगल में तेंदुए होने की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई, लेकिन तेंदुए नहीं पकड़वाए गए। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी से जंगल में जाल लगातार तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की। मौके पर कृष्णपाल सिंह, ब्रजमोहन चौधरी, रविंद्र तोमर, नगेंद्र कुमार, सचिन तोमर, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
कई गोवंशों का शिकार कर चुके हैं तेंदुए
किसानों ने बताया कि कई दिन पहले जंगल में चारा काट रहे किसानों के सामने दो तेंदुओं ने एक गोवंश का शिकार किया और उसे उठाकर ले गए। इसके अलावा चौगामा क्षेत्र में भी तेंदुए देखे जा चुके हैं।
कोट...
बड़ौत रेंज के अधिकारियों को रंछाड़ गांव के जंगल में जाकर जांच करने और गश्त करने के निर्देश दिए हैं। जंगल में तेंदुए होने पर जाल लगाकर पकड़वाए जाएंगे। - हेमंत कुमार सेठ, प्रभागीय वन अधिकारी।