फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panic farmers of UP did not go to harvest

सीमा विवाद : फसल काटने नहीं गए यूपी के खौफजदा किसान

Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Panic farmers of UP did not go to harvest
बागपत के ईपीई पर नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों से घटना की जानकारी लेते डीएसपी विरेन्द्र सिंह - फोटो : BAGHPAT
किसान अनिल की हत्या के बाद हरियाणा-यूपी की सीमा पर तनाव
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सोनीपत जिले के गांव खुर्रमपुर में शुक्रवार को हुई यूपी के गांव नंगला बहलोलपुर के किसान अनिल की हत्या के बाद से हरियाणा-यूपी की सीमा पर तनाव हैं। किसान इस हत्याकांड को लेकर खौफजदा हैं। यह वहीं है कि शनिवार को यूपी के किसान हरियाणा की सीमा में फसल काटने भी नहीं पहुंचे। हरियाणा के कुंडली थाने की टीम घटनास्थल पहुंची और साक्ष्य तलाश किए।
बता दें कि नंगला बहलोलपुर निवासी किसान अनिल पुत्र कांशीराम की शुक्रवार को सोनीपत जिले के खुर्रमपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह परिजनों के साथ सरसों की फसल खेत से उठाने गए थे। परिजनों ने खुर्रमपुर निवासी भाजपा पार्षद सहित 12 नामजद और 4-5 अज्ञात के खिलाफ कुंडली थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सोनीपत पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदकिशोर और उसके चचेरे भाई मनोज को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद से यूपी और हरियाणा की सीमा पर बसे गांवों में तनाव के हालात हैं। शनिवार को यूपी के किसान खुर्रमपुर की ओर खेतों पर फसल काटने भी नहीं गए। उधर, कुंडली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य तलाश किए। बताया गया कि टीम ने मौके पर खोखे काफी देर तक ढूंढे, लेकिन सफलता नहीं मिली। अनिल के परिजनों का कहना है कि गोली नंदकिशोर के ट्रैक्टर के बुलेट प्रूफ केबिन के अंदर से चलाई गई थी। ऐसे में संभव है कि खोखे केबिन में ही गिरे हों।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में कब तक बहेगा खून
अनिल की हत्या के बाद उसका परिवार गम में डूबा है। शनिवार को सांत्वना देने के लिए उनके यहां लोगों का आना-जाना लगा रहा। परिजनों का कहना है कि वह इस मामले में सोनीपत के उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। अपनी जमीन पर खेती करने से भी उन्हें रोका जाता है। इसकी शिकायत अनिल कई बार सोनीपत के अधिकारियों से गुहार लगा चुका था। शाम को परिजन डीएम बागपत राजकमल यादव से भी मिलने पहुंचे। उन्होंने डीएम से मामले में प्रभावी कार्रवाई कराने और सीमा विवाद की इस समस्या का स्थायी हल कराने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्रमपुर में हुई ग्रामीणों की पंचायत
नंदकिशोर गुर्जर और उसके चचेरे भाई मनोज की गिरफ्तारी को शनिवार को खुर्रमपुर गांव में ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें पड़ोसी गांवों के किसान भी शामिल हुए। साथ ही हरियाणा के नेता भी पंचायत में पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि अनिल पर गोली नंदकिशोर और उसके साथियों ने नहीं चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed