फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panic due to multiple rounds of firing in Hazurabad Garhi

हजूराबाद गढ़ी में कई राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

Thu, 01 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Panic due to multiple rounds of firing in Hazurabad Garhi
बागपत, अमीनगर सराय। हजूराबाद गढ़ी गांव में कई राउंड लगातार फायरिंग हुई। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि दो परिवारों में पुरानी रंजिश चल रही है। जिसमें एक पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप है। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

हजूराबाद गढ़ी गांव में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। लोग लगातार गोली चलने की आवाज सुनकर घरों में भाग गए। सूचना मिलने पर सीओ बागपत देवेंद्र शर्मा के साथ ही सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार गांव में दो परिवारों के बीच वर्ष 2008 से रंजिश चल रही है और इस रंजिश में दोनों पक्षों से कई हत्याएं हो चुकी हैं। उस पुरानी रंजिश में कई दिन पहले भी विवाद हो गया था। जिसके बाद शाम को एक पक्ष के कई लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी। वहां फायरिंग करने के आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए। सीओ ने कहा कि इस मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed