{"_id":"64f62ebcf76c6692310da4c5","slug":"panic-after-seeing-leopard-in-colonies-of-baraut-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2491-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत की कालोनियों में तेंदुआ दिखाई देने पर दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत की कालोनियों में तेंदुआ दिखाई देने पर दहशत
विज्ञापन
इदरीशपुर गांव के जंगल में गुलदार की तलाश में कांबिंग करते वन कर्मी व किसान। संवाद
- तेंदुआ समझकर कुत्ते को पीटा ,112 डायल तक को किये फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र में लगातार तेंदुए का खौफ बढ़ता जा रहा है। सोमवार की तड़के नगर की बिजरौल रोड स्थित शाहमल कालाेनी, चरण सिंह बिहार सहित लौहड़डा गांव में तेंदुआ दिखाई देने पर लोग दहशत में आ गए। इतना ही नहीं शाहमल कालोनी में तो तेंदुआ समझकर कुत्ते को पीट दिया गया। इस दौरान सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन काफी तलाशने के बाद भी तेंदुए का कहीं पता नहीं चल सका।
सोमवार की तड़के लौहड़डा गांव के अलावा नगर की शाहमल कालोनी, चौधरी चरण सिंह बिहार कालोनी में तेंदुआ देखे जाने से लोग डर गए। जिसने भी तेंदुआ देखे जाने की बात कही, उनके अनुसार तेंदुआ बहुत तेजी के साथ कूदता हुआ पास की कालोनियों में पहुंच गया। शाहमल एन्क्लेव कालोनी के कई लोगों ने तेंदुआ देखे जाने की बात कही है। लोगों ने खुद को अपने घरों में कैद किये रखा। दहशत के चलते लोगों ने तेंदुआ समझाकर कुत्ते को भी पीट डाला और इसकी सूचना 112 व वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी सुनेंद्र सिंह, वन रक्षक संजय कुमार, वन दरोगा मोहित, मनोज आदि मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं दिखाई दिया।
वर्जन--
जनपद में तेंदुए की कोई पुष्टि नहीं हुई है। लोग दूसरी जगहों की वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर रहे हैं जिससे लोग डरे हुए हैं। उन्होंने हिदायत दी कि यदि किसी ने फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की तो उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी- सुनेंद्र सिंह वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत।

वर्जन