{"_id":"630918f3ed2ed7793c78e56e","slug":"paneer-disappeared-from-the-plate-women-eating-lady-s-finger-baraut-news-mrt602609229","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाली से गायब हुआ पनीर, भिंडी खा रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाली से गायब हुआ पनीर, भिंडी खा रहीं महिलाएं
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं ने मेन्यू के अनुसार खाना न दिए जाने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ग्राम्य विकास संस्थान पर इस समय आंतरिक सामुदायिक रिसोर्स पर्सन के अंतर्गत उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व जिला मिशन प्रबंधन इकाई के तहत मेरठ जनपद से आई महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार से शुरू हुए प्रशिक्षण का शुक्रवार को दूसरा दिन था। प्रशिक्षण लेने के बाद जब महिलाएं दोपहर में खाने के लिए मैस पहुंची तो उन्हें मेन्यू के मुताबिक खाना नहीं मिला। इस पर महिलाओं ने नाराजगी जताई और कर्मचारियों पर आरोप लगाए।
महिला सुनीता का कहना था कि खाने में भिंडी, राजमा, चावल, रायता, रोटी व बेसन का लड्डू दिया गया था, जबकि शाही पनीर गायब था।
सुधा ने बताया कि सलाद के नाम पर मात्र प्याज काटकर रखी हुई थी। न तो सलाद में खीरा था और न ही टमाटर, पापड़ तक नहीं था। इससे महिलाओं में रोष है। उन्होंने महिलाओं को मेन्यू के मुताबिक खाना दिलाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
ये था दोहपर का मेन्यू
दाल, रोटी, पनीर की सब्जी, सलाद, पापड़, अचार, रायता, मिठाई दोपहर के खाने का मेन्यू था, जबकि महिलाआें को भिंडी, राजमा, चावल, रोटी, रायता, बेसन का लड्डू दिया गया। न तो महिलाओं को सलाद में खीरा, टमाटर मिला, मात्र प्याज काटकर रखा हुआ था और खाने के बाद पापड़ भी नहीं दिया गया।
वर्जन -
- क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर तैनात प्रचार-प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि महिलाओं को मेन्यू का नहीं पता नहीं है तो वे शिकायत कैसे करेंगी, उनसे किसी ने कहलवाया है। उन्होंने कहा कि मेन्यू के मुताबिक ही खाना दिया जा रहा है। भोजन को और भी ओर बेहतर कराएंगे। मैस में मेन्यू भी चस्पा करा दिया गया हैै।
- एसडीएम सुभाष सिंह का कहना है कि इस प्रकार का कोई मामला है तो डीएम के संज्ञान में लाकर जांच कराई जाएगी और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।