फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat elections: Provisional list of reservation released

पंचायत चुनाव : आरक्षण की अनंतिम सूची जारी

Sun, 21 Mar 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Provisional list of reservation released
बागपत कलक्ट्रेट से आरक्षण सूची जारी करते डीएम राजकमल यादव व साथ में एडीएम अमित कुमार तथा डीपीआरओ - फोटो : BAGHPAT
4098 पदों के लिए जारी किया गया आरक्षण, 23 मार्च तक दर्ज होंगी आपत्ति
विज्ञापन

- 24 व 25 मार्च में आपत्ति निस्तारण के बाद 26 को जारी होगी अंतिम सूची
- जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जारी किए गए आरक्षण में कोई बदलाव नहीं
- जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण में कुछ तब्दीली
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को डीएम राजकमल यादव ने आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी। डीएम ने बताया कि कुल 4098 पदों के लिए आरक्षण प्रकाशित किया गया है। इस पर 23 मार्च तक बीडीओ, डीपीआरओ व डीएम कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं। डीपीआरओ कार्यालय रविवार को भी खुला रहेगा। 24 व 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण कर 26 मार्च को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जारी किए गए आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पद अभी भी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। जबकि जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण में कुछ तब्दीली हुई है।
आरक्षण एक नजर में
- जिला पंचायत सदस्य के 20 पद हैं। इनमें एक पद एससी महिला, एक पद एससी, दो पद पिछड़ा वर्ग महिला, तीन पद पिछड़ा वर्ग, चार पद महिला और नौ पद अनारक्षित हैं।
विज्ञापन

- ब्लॉक प्रमुख के कुल छह पद है। इनमें एक पद एससी महिला, एक पद पिछड़ा वर्ग महिला, एक पद पिछड़ा वर्ग और तीन पद अनारक्षित हैं।
- क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल 505 पद है। इनमें 23 पद एसी महिला, 39 पद एससी, 46 पद पिछड़ा वर्ग महिला, 87 पद पिछड़ा वर्ग, 101 पद महिला और 209 पद अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ग्राम प्रधान के 244 पद है। इनमें 12 एससी महिला, 18 पद एससी, 24 पद पिछड़ा वर्ग महिला, 44 पद पिछड़ा वर्ग, 47 पद महिला के लिए है जबकि 99 पद अनारक्षित हैं।

- ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 3322 पद है। इनमें 236 एससी महिला, 190 एससी, 373 पद पिछड़ा वर्ग महिला, 418 पद पिछड़ा वर्ग, 569 पद महिला के लिए है जबकि 1536 पद अनारक्षित हैं।
जिला पंचायत के वार्डों में पूर्व और वर्तमान आरक्षण की स्थिति
जिला पंचायत आरक्षण-2015 आरक्षण-2021
वार्ड 1 अनारक्षित महिला
वार्ड 2 ओबीसी महिला अनारक्षित
वार्ड 3 महिला अनारक्षित
वार्ड 4 अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड 5 महिला ओबीसी महिला
वार्ड 6 अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
वार्ड 7 ओबीसी महिला अनारक्षित
वार्ड 8 अनारक्षित ओबीसी महिला
वार्ड 9 पिछड़ा वग अनारक्षित
वार्ड 10 अनारक्षित अनारक्षित
वार्ड 11 अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
वार्ड 12 एससी महिला अनारक्षित
वार्ड 13 महिला अनुसूचित जाति
वार्ड 14. पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
वार्ड 15 एससी अनारक्षित
वार्ड 16 अनारक्षित महिला
वार्ड 17 अनारक्षित महिला
वार्ड 18 महिला एससी महिला
वार्ड 19 एससी पिछड़ा वर्ग
वार्ड 20 अनारक्षित महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed