फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat against police-administration in Barka

बड़का गांव में पुलिस प्रशासन के खिलाफ पंचायत

Thu, 17 Feb 2022 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
Panchayat against police-administration in Barka
बड़ौत के बड़का गांव में चोरी के बाद रोष जताते लोग। - फोटो : BARAUT
आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से सहमे ग्रामीण
विज्ञापन

जल्द कार्रवाई न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़का गांव में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने पंचायत की। इसमें ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय किया कि यदि वारदातों का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। इस संबंध मेें ग्रामीणों ने डीएम व एसपी को भी पत्र भेजा।

पंचायत में ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। शिकायतों के बावजूद कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस की ढीली कार्यशैली के चलते चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय किया कि यदि पुलिस-प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता तो ग्रामीण पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेेंगे तथा उग्र आंदोलन करेंगे। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर करके शिकायत पत्र डीएम व एसपी को भेजा। पंचायत में मधुसुदन शास्त्री, इलम सिंह, राजकुमार, देवेंद्र, विनोद, अंकित, अतुल, संजय कुमार, अरविंद कुमार, सोनू चौहान आदि शामिल रहे। वहीं, सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि जल्द ही चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed