{"_id":"5e25f1b58ebc3e4ae95294e8","slug":"panch-kalyanak-pratishtha-took-out-a-procession-in-the-grand-festival-baraut-news-mrt464739222","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गुप्ति सागर महाराज के पावन मंगल सानिध्य में होने वाले जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के लिए चल रही मंगलाचार के अंतर्गत सोमवार को शोभायात्रा निकाली।
सकल जैन समाज के गणमान्य नागरिक एकत्र होकर सनत इंद्र अनिल जैन मिनाली जैन के आवास पर पहुंचे, वहां से सनत इंद्र इंद्राणि की अनिल जैन मिनाली जैन ,महेंद्र इंद्र मुकेश जैन और नीलम जैन, शुक्र इंद्र शैलेंद्र जैन व रेशमा जैन सहित अन्य इंद्र इंद्राणियों की बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अतिथि भवन पहुंची। इस अवसर पर उपाध्याय श्री गुप्ति सागर जी ने कहा कि जिस तरह कोई भी शुभ कार्य करने से पहले मंगल गीत होते हैं, खुशी मनाते हैं, उसी तरह पंचकल्याणक महामहोत्सव से पहले मंगलाचार किया जाता हैं, इंद्र इंद्राणी खुशी से भक्ति नृत्य करते हैं परम सौभाग्यशाली व पुण्यात्मा वो इंसान जो इसमें शामिल होते हैं धर्म की प्रभावना करते हैं, बहुत पुण्यशाली भाग्यशाली होती है वो धरती जहाँ इस तरह के अलौकिक भगवान के पंचकल्याणक होते हैं और जहां पंचकल्याणक होते हैं, वहां मंगल ही होता है। उपाध्याय श्री ने सभी पात्रों व श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तथा सभी के मंगल जीवन की कामना की। इसमें पंकज अजय जैन, सोहन लाल जैन, अतुल धनेंद्र जैन, कमल, राजकुमार, अशोक, दिनेश, संदीप, सतेंद्र, डॉ. आरके जैन, सिद्धार्थ आदिश जैन आदि शामिल रहे।