फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Padyatra taken out in protest against pension restoration and privatization

पेंशन बहाली व निजीकरण के विरोध में कर्मियों ने निकाली पद यात्रा

Fri, 22 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Padyatra taken out in protest against pension restoration and privatization
बागपत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
अटेवा पेंशन बचाओ मंच बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले कई विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल से कलक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। उनका कहना था कि सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में समस्याओं का समाधान कराने की मांग की और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

जिला अस्पताल में अटेवा पेंशन बचाओ मंच बैनर तले एकत्र हुए कर्मचारियों ने एनपीएस व निजीकरण के विरोध में पदयात्रा निकाली। वक्ताओं का कहना था कि जब तक निजीकरण व पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदेश सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। सरकारी संस्थानों का निजीकरण देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे निजी कंपनियों को जनता का शोषण करने का मौका मिलेगा। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर 21 नवंबर को लखनऊ में पेंशन शंखनाद महारैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला संरक्षक धर्मेंद्र खोखर, जिलाध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज तोमर, कोषाध्यक्ष प्रदीप राठी, महामंत्री योगेंद्र यादव, लेखपाल संघ से विवेक शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, नियमित वर्कचार्ज संघ के कोमल पंवार, बिजेंद्रपाल, प्रमोद कुमार, फार्मेसिस्ट संघ के ओमवीर मलिक, मोहित त्यागी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुकेश शर्मा, निमेष गोयल, लोक निर्माण विभाग से राजीव कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ से सुनील कुमार, सफाई कर्मचारी संघ से मनोज कुमार, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ से केएल भारती, संजीव शर्मा, बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed