{"_id":"614e163c8ebc3e0dee3bfcc2","slug":"oxygen-did-not-reach-the-ventilator-the-pipeline-found-torn-down-baghpat-news-mrt5577352123","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंटिलेटर तक नहीं पहुंची ऑक्सीजन, उखड़ी मिली पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंटिलेटर तक नहीं पहुंची ऑक्सीजन, उखड़ी मिली पाइप लाइन
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल स्थित पीकू सेंटर पर मॉकड्रील कराते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉकड्रिल में खुली स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल
अपर निदेशक दीपक ओहरी ने दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) और नीकू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) सेंटर में शुक्रवार को मॉकड्रिल हुई। मॉकड्रिल में वेंटिलेटर पर आक्सीजन नहीं पहुंची और अपर निदेशक को सेंटर के बाहर ऑक्सीजन पाइन लाइन उखड़ी हुई मिली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के पीकू सेंटर पर मरीज आने पर उपचार का अभ्यास किया गया। बागपत पहुंचे शासन द्वारा नामित अधिकारी अपर निदेशक डॉक्टर दीपक ओहरी ने पीकू सेंटर की व्यवस्थाएं और मॉकड्रिल देखीं। जिला अस्पताल के पीकू सेंटर में हुए माकड्रिल में एक डमी मरीज को स्ट्रेचर से पीकू सेंटर में भर्ती कराया गया और वेंटीलेटर पर उपचार का अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल में ऑक्सीजन वेंटिलेटर से कनेक्ट नहीं हो पाई। इस पर अपर निदेशक ने सीएमओ डॉ दिनेश कुमार, सीएमएस डॉ बीएल कुशवाहा को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। पीकू सेंटर के बाहर ऑक्सीजन के पाइप उखड़े मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञों को भी उपचार संबंधी जानकारी दी।
सीएमएस डा. बीएलएस कुशवाहा ने बताया कि मॉकड्रिल में कमी के कारण आक्सीजन वेंटिलेटर तक नहीं पहुंच पाई, जिसे बाद में ठीक करा दिया गया। इसके अलावा शुक्रवार को सरुरपुर सीएचसी में भी मॉकड्रिल कर मरीजों को उपचार देने का अभ्यास किया गया।