फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   overflowed pond, water filled on the road

ओवरफ्लो हुआ तालाब, सड़क पर भरा पानी

Wed, 27 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
overflowed pond, water filled on the road
भागोट गांव में दूषित पानी के बीच से गुजरते बच्चें - फोटो : BAGHPAT
भागोट गांव के तालाब की करीब 30 साल से नहीं हुई सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। भागोट गांव के तालाब की करीब 30 साल से सफाई और खोदाई नहीं हुई है। तालाब गंदगी से अटा होने के कारण गंदा पानी सड़क पर भर गया है। जलभराव और गंदगी के कारण लोगों का रास्ते से निकलना दूभर है। ग्रामीणों को गांव में संक्रमण फैलने का खतरा सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जानकारी होने के बावजूद अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा रहे है। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
---
नहीं हो रहा समाधान
तालाब की सफाई व खोदाई न होने के कारण गंदगी के अंबार लगे हुए है। बरसात होने पर परेशानी ओर बढ़ जाती है। जलभराव होने के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। - महावीर सिंह
विज्ञापन

---
सता रहा संक्रमण का डर
कई साल से तालाब की सफाई न होने के कारण गंदा पानी रास्ते में भरा रहता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल है। जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे है, जिससे संक्रमण का डर सता रहा है। - विशंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बारिश होने पर घर में घुस जाता है गंदा पानी
तालाब की सफाई न होने पर बरसात का गंदा पानी घरों में भर जाता है, जलभराव के कारण घरों में दरारें आ गई है। कई बार समस्या उठाई जा चुकी है, मगर समाधान नहीं हो पाया है। - हरबीर
कई बार की जा चुकी है शिकायत
तालाब में गंदगी होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार अधिकारियों तालाब की सफाई और खोदाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। - ललित कुमार

डीएम को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। मगर, अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल नालियों की सफाई आदि कार्य कराया जा रहा है। - काशीराम, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed