बागपत, रमाला। रमाला गांव के तालाब की काफी समय से सफाई नहीं हुई है, जिससे तालाब ओवरफ्लो होने से पानी खेतों में भर गया है। किसानों ने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के तालाब की सफाई और खोदाई न होने के कारण पानी की निकासी की समस्या है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शुक्रवार को बारिश के बाद तालाब ओवरफ्लो होने से गंदा पानी खेतों में भर गया। किसानों ने मेड़ लगाकर पानी रोकने का प्रयास किया, मगर इसके बावजूद खेतों में जलभराव हो गया है, जिससे फसल खराब हो सकती है। गांव के कुछ लोगों ने किसानों के मेड़ लगाने पर एतराज जताया। गांव के मनीष चौहान, हर्ष, बिट्टू, प्रदीप, अमित, सनी, योगेश प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान न कराने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

रमाला गांव में खेत में भरा तालाब का पानी- फोटो : BAGHPAT