फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Outsourced workers of Energy Corporation created ruckus

Baghpat News: ऊर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मियों ने हंगामा किया

Tue, 06 May 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 06 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Outsourced workers of Energy Corporation created ruckus
बड़ौत में 132 केवी ​बिजीघर पर वेतन कटौती के विरोध में धरना देते आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर। स्रोत
बडौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित 132 केवी बिजलीघर पर सोमवार को ऊर्जा निगम में जिलेभर में तैनात आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों ने पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने कुछ कर्मियों को नौकरी से निकालने और अन्य के वेतन में कटौती पर विरोध जताया। अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर चार दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटरों कार्तिक, ललित का कहना है कि सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की बात कर रही है। लेकिन विभागीय अधिकारी इसके विपरीत कार्य कर रहे हैं। पिछले एक माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है, जिन कर्मचारियों को वेतन मिला है तो उसमें भी कटौती की गई है। कुछ कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाला जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधीक्षण अभियंता केपी खान को ज्ञापन देकर चार दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं अधीक्षण अभियंता केपी खान का कहना है कि पहले तीन वर्गों में काम कर रहे ऑपरेटरों को अब एक ही वर्ग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कुछ का वेतन बढ़ा है तो कुछ का कम हुआ है। फिर भी उनकी मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी। इस दौरान वेदपाल, अमित, जय, विकास, विक्रांत अभिषेक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed