फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Our duty to honor martyrs

शहीदों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य  

Tue, 20 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 20 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Our duty to honor martyrs
बड़ौत के बिजरौल गांव में शहीद बाबा शाहमल शहीद स्थल के जीर्णोद्वार का शिलान्यास करते डीएम व एसपी - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में डीएम ने बिजरौल गांव में शहीद बाबा शाहमल की जन्म स्थली एवं शहीद स्थल और गांव मलकपुर में खेल के मैदान का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


 अर्जुन अवार्डी और सपा नेता शौकेंद्र तोमर के प्रयास से बिजरौल गांव के शहीद बाबा शाहमल की जन्म स्थली और शहीद स्थल जहां पर बरगद के पेड़ पर वर्ष 1857 में अंग्रेजों ने 32 क्रांतिकारियों को फांसी पर लटकाया था। डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय ने दोनों स्थलों के जीर्णोद्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा शहीदों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उनके ही बलिदान से हमने आजादी मिल पाई है, इसलिए शहीदों को कभी भूलाया नहीं जा सकता। 


एसपी अजय शंकर राय ने कहा बागपत क्षेत्र क्रांतिकारियों का क्षेत्र है। बाबा शाहमल ने देश को आजाद कराने के लिए अपने को बलिदान कर दिया है। हमें उनकी शहादत को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी और सपा नेता शौकेंद्र तोमर ने कहा आज तक किसी भी नेता ने इतने बड़े क्रांतिकारी के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने बताया मैने प्रयास कर इस शहादत स्थली के जीर्णोंद्वार कराने के लिए प्रदेश की सपा सरकार से 26 लाख रुपये स्वीकृत कराए। इसमें बाउंड्री वॉल, यज्ञशाला और जिस बरगद के पेड़ पर क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी, उसके चारों और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी अलबेल सिंह ने की। संचालन इकबाल कवि ने किया। इससे पहले यज्ञ हुई। इसमें यज्ञमान चौधरी यशपाल सिंह थांबा रहे और ब्रह्मा महक सिंह रहे। इसमें चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर, डॉ. आत्माराम तोमर, मनोज तोमर, मुनेश बरवाला, प्रवीण तोमर, उपेंद्र प्रधान, डॉ. महक सिंह, प्रधान रविंद्र, बाबूराम पीटीआई, धीरज, गोविंद, आचार्य बलजोर, तेजबीर आदि रहे।    

विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद डीएम ने मलकपुर गांव में खेल के मैदान का भी शिलान्यास किया। इसके लिए भी अर्जुन अवार्डी और सपा नेता शौकेंद्र तोमर ने शासन से 12 लाख रुपये स्वीकृत कराए हैं। इसमें वॉलीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन मैदान आदि होंगे। इस अवसर पर मनोज तोमर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed