फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Other historical and religious places will get benefit

अन्य ऐतिहासिक और धर्मस्थलों को मिलेगा फायदा

Sun, 03 Jul 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Other historical and religious places will get benefit
बागपत। सिनौली में संग्रहालय बनाए जाने का यहां के अन्य ऐतिहासिक और धर्मस्थलों को फायदा मिलेगा। क्योंकि सिनौली में संग्रहालय बनने पर पर्यटकों का रुझान बढ़ेगा और यहां आकर वह अन्य स्थलों को देखने के लिए भी जाएंगे। इसके साथ ही अन्य ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित किए जाने की उम्मीद भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बागपत में जहां सिनौली का नाम इतिहास से जुड़ा हुआ है और यहां चार हजार साल पुराने पुरावशेष मिल चुके हैं। वहीं यहां अन्य कई ऐसे ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल है, जिनसे बागपत की पूरे देश में पहचान बनी हैं। यहां महाभारत कालीन लाक्षाग्रह है, जहां से पांडव अपनी जान बचाने के लिए सुरंग में निकलकर गए थे। यहां पुरा महादेव में भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर है, जिसके दूर-दूर तक मान्यता है और यहां कई प्रदेशों के कांवड़िये जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

बाखरपुर बालैनी में वाल्मीकि मंदिर भी मौजूद है, जो भगवान राम के पुत्र लवकुश की जन्मभूमि है। इनके अलावा जैन समाज के बड़े तीर्थ स्थलों में शामिल बड़ागांव भी यहां है, जहां का मंदिर देशभर में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। यहां इतने ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल होने के बाद भी पर्यटक नहीं पहुंचते हैं और धर्मस्थलों पर केवल पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed