फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Organizers absconding after taking entry fees from the participants of the race competition

दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से एंट्री फीस लेकर आयोजक फरार

Sun, 26 Sep 2021 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Organizers absconding after taking entry fees from the participants of the race competition
अमीनगर सराय क्षेत्र की डौला चौकी पर शिकायत करने पहुंचे युवक - फोटो : BAGHPAT
- डौला गांव में कई दिनों से चल रही थी प्रतियोगिता की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। डौला गांव में रविवार को होने वाली भारतीय दौड़ प्रतियोगिता की पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। दौड़ में प्रथम स्थान वाले के लिए 21 हजार रुपये, द्वितीय के लिए 11 हजार रुपये व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले के लिए 5100 रुपये और पांच किलो घी का ईनाम रखा गया था। प्रचार सामग्री पर रालोद व सपा नेताओं के फोटो भी लगाए गए। दौड़ प्रतियोगिता का सोशल मीडिया पर प्रचार किया गया था। इसके लिए प्रतिभागियों से 500 रुपये एंट्री फीस जमा कराई गई थी और इसके लिए 204 प्रतिभागियों ने एंट्री की थी। लेकिन जब प्रतिभागी मैदान पर पहुंचे तो वहां कुछ नहीं मिला। इससे गुस्साए युवाओं ने डौला चौकी पर आयोजकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने आयोजकों से प्रतिभागियों की एंट्री फीस वापस कराई। वहीं आयोजक कादिर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 34 एंट्री हुई थी। मैदान की व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रतिभागियों की एंट्री फीस लौटा दी गई।

लधवाड़ी के प्रधानपति समेत 11 लोगों पर मुकदमा
बागपत। लधवाड़ी गांव में शनिवार शाम को हुई मारपीट के मामले में प्रधान के पति समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि प्रधान पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला किया गया है। पीड़ित महिला कविता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में ग्राम प्रधान शुभ लक्षणा के पति मोनू के अलावा राहुल, दीपक, विश्वजीत तथा पांच-छह अज्ञात व्यक्ति शामिल है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed