पाली में भट्ठे पर बवाल, 12 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ठे पर ईंट पथाई करने वाले व्यक्ति यामीन का कहना है कि उसका बेटा हसीन भट्टे पर काम कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान भट्ठे पर निकासी करने वाला युवक रोशन बाइक को बहुत तेज गति से लेकर आया। जिससे बाइक की साइड हसीन को लग गई। विरोध करने पर आरोपी उनके साथ गाली गलौच करने लगे।
उसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में पथराव किया। इतना ही नहीं परिवार की महिलाओं से अश्लील हरकतें की गई। हमले में हसीन, गुलजार, साबिर, वाजिद, साजिद, नदीम, महिला शीना, इकबाल, ताहिर घायल हो गए।
विपक्षी मुनफेत का कहना है कि रोशन की बाइक की किशोर को टक्कर लगाने पर ईंटों की पथाई करने वालों ने उन पर हमला किया है। इसमें वह स्वयं और रोशन घायल हो गया। घटना से वहां पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र शर्मा ने कहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान के भट्ठे पर मजदूरों में बाइक की साइड लगने पर झगड़ा हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।