{"_id":"5fa83f7c8ebc3e9bcb6f2503","slug":"order-to-stop-payment-of-purchase-of-medical-kit-baghpat-news-mrt5101663179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल किट की खरीद का भुगतान रोकने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल किट की खरीद का भुगतान रोकने के आदेश
विज्ञापन
पंचायत राज निदेशक किजल सिंह ने बागपत समेत सभी जिलों के डीएम को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना काल में घोटाले के कारण मेडिकल किट की खरीद की शासन ने एसआईटी जांच कराई थी। प्रदेश के सभी जिलों से जांच रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई। अब पंचायत राज विभाग ने शेष भुगतान पर रोक लगा दी है। प्रत्येक जिले के डीएम और मुख्य विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है।
पंचायत राज निदेशक किजल सिंह ने शेष भुगतान पर रोक लगाई है। एसआइटी ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए खरीदे गए इंफ्रारेड थर्मामीटर एवं पल्स आक्सीमीटर की जांच पूरी कर रिपोर्ट भेज दी थी। विभाग ने शेष भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पल्स आक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर और सैनिटाइजर मिलाकर मेडिकल किट खरीदी गई थी। जिले में भी कई जगह वास्तविक दाम से कई गुना ज्यादा दाम पर किट खरीदी गई थी। ऐसे में अब दोषियों पर कार्रवाई लगभग तय हो गई है। डीएम शकुंतला गौतम ने संबंधित अधिकारियों को भुगतान पर रोक के निर्देश जारी कर दिए हैं।