{"_id":"654389ae7b8e0d2b7601f45e","slug":"opposition-to-relocating-the-purchasing-center-to-another-location-in-jiwana-gulyan-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6814-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिवाना गुलियान में क्रय केंद्र को दूसरे स्थान पर लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिवाना गुलियान में क्रय केंद्र को दूसरे स्थान पर लगाने का विरोध
विज्ञापन
-किसानों ने डीसीओ से की समस्या का समाधान कराने की मांग
फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बृहस्पतिवार को जिवाना गुलियान के किसान जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने गन्ना अधिकारी को दिए ज्ञापन में गांव के गन्ना क्रय केंद्र को दूसरे स्थान पर न लगवाने की मांग की।
किसानों का कहना था कि गांव में किनौनी चीनी का गन्ना क्रय केंद्र लगवाया गया है। कुछ लोग क्रय केंद्र को दूसरे स्थान पर लगवाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना था कि दूसरे स्थान पर क्रय केंद्र लगने पर बीच में माल माजरा का क्रय केंद्र पड़ता है। रास्ता छोटा होने के कारण किसानों को वहां से गन्ना केंद्र तक ले जाने में परेशानी होगी। किसानों की जमीन का मौजा दरकावदा, माल माजरा, सिरसलगढ़ और पिचौकरा में होने के कारण भी दूसरे स्थान पर गन्ने की तौल करने में परेशानी होगी। उन्होंने डीसीओ को दिए ज्ञापन में क्रय केंद्र का स्थान न बदलवाने की मांग की। इसके अलावा क्रय केंद्र पर तौल भी शुरू कराने की मांग की। इस मौके पर सतेंद्र, महेंद्री, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, ममता, ब्रजपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।