फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Opposition to increased electricity rates and installation of meters on tube wells

बिजली की बढ़ी दरों व नलकूप पर मीटर लगाने के विरोध में किसानों की बैठक

Mon, 06 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Opposition to increased electricity rates and installation of meters on tube wells
दाहा गांव में आयोजित पंचायत को संबोधित करते किसान नेता बिजेन्द्र प्रधान - फोटो : BAGHPAT
दोघट (बागपत)। विद्युत समस्या व नलकूप पर मीटर लगाने के विरोध में सोमवार को दाहा गांव में पंचायत हुई। इसमें रालोद पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। चुनाव में बिजली फ्री करने का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार ही बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि कर रही है।
विज्ञापन

दाहा गांव में ब्रजपाल के आवास पर हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपने वादो से मुकर गई है। सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं कर रही है। विद्युत बिलों में वृद्धि, पावर वृद्धि और अब किसानों को तबाह करने के लिए नलकूपों पर मीटर लगाने का निर्णय किया है। यह किसानों के साथ षड्यंत्र है। किसान नेता मुनेश बरवाला ने कहा कि नलकूपों पर किसी भी कीमत पर मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर किसी भी विद्युतकर्मी के मकान में घुसने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि विद्युत मीटर घरों के बाहर लगे होने के बावजूद कर्मचारी घरों में घुसते हैं। पंचायत में मंगलवार को समस्या को लेकर एसपी से मिलने का निर्णय किया गया। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीसुद्दीन ने व संचालन अमित वेदवान तथा गुल्लू राणा ने किया। इस मौके पर चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल धनौरा, आनंद छिल्लर, सुरेश राणा, पप्पन राणा, राजेंद्र चौधरी, शशिकांत राणा, बिजेंद्र प्रधान, गगन धामा, धर्मपाल सिंह, राजीव कुमार, रामपाल सिंह, विनेश, हरि सिंह, मांगेराम, महावीर शर्मा, तेजपाल, रामकुमार, बिल्लू राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed