फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Opposition to action on burning of sugarcane leaves

Baghpat News: गन्ने की पत्ती जलाने पर कार्रवाई का विरोध

Fri, 01 Dec 2023 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Opposition to action on burning of sugarcane leaves
बागपत। गन्ने की पत्ती व फसल अवशेष जलाने पर किसानों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में किसानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को निशुल्क मशीन उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि देश और प्रदेश में फसल अवशेष जलाने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसानों पर अर्थदंड लगाया जा रहा है। इसके अलावा गन्ना बांड बंद करने, एमएसपी पर फसल की खरीद न करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को मल्चर, सुपर सीडर, एमबी प्लाऊ की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने, किसानों की पराली का न्यूनतम मूल्य निर्धारित कर खरीदने, पराली का प्रबंधन की व्यवस्था न होने तक किसानों के खिलाफ कार्रवाई न करने की मांग की। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, नीटू फौजी, राकेश पूनिया व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed