फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Operator not found for eight years, lift worth lakhs of rupees started getting dilapidated

आठ साल से नहीं मिले ऑपरेटर, लाखों रुपये की लिफ्ट होने लगी कंडम

Sat, 21 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Operator not found for eight years, lift worth lakhs of rupees started getting dilapidated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिला अस्पताल में मरीजों को वार्ड तक ले जाने के लिए लगाई गई लिफ्ट के लिए प्रबंधन आठ साल में ऑपरेटर तक नहीं ढूंढ सका है। ऑपरेटर नहीं होने के कारण लिफ्ट बंद पड़ी है। स्थिति यह है कि यह जर्जर होने लगी है। लिफ्ट न चलने के कारण तीमारदार मरीजों को सीढ़ियों के सहारे वार्ड तक ले जाने के लिए विवश हो रहे है।

करीब आठ साल पहले जिला अस्पताल का निर्माण कराया गया था। मरीजों को जनरल वार्ड, पैथोलॉजी लैब, ओटी, एनआरसी में आने जाने के लिए चार लिफ्ट लगवाई गई थी। अस्पताल शुरू होने पर शुरू में लिफ्ट का संचालन किया गया था, मगर कुछ दिन बाद लिफ्ट का संचालन बंद कर दिया गया। यह संचालन आज तक बंद है। इससे लिफ्ट जर्जर होने लगी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेटर न मिलने के कारण लिफ्ट का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिला अस्पताल में चार लिफ्ट पर लगभग छह आपरेटर की जरूरत है। आपरेटर मिलने पर ही लिफ्ट का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

ऑपरेटर न होने के कारण लिफ्ट का संचालन नहीं हो रहा है। ऑपरेटर मिलने पर लिफ्ट का संचालन शुरू कराया जाएगा। - चैतन्य जैन, जिला अस्पताल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed