{"_id":"624f227fb21be3779f45d8b1","slug":"opd-of-patients-will-be-made-online-at-health-centers-baghpat-news-mrt583595868","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑनलाइन कराई जाएगी मरीजों की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑनलाइन कराई जाएगी मरीजों की ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गांवों चल रहे स्वास्थ्य उपकेंद्रों में चिकित्सा सेवाएं अब और आधुनिक होंगी। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों की ऑनलाइन ओपीडी कराई जाएगी। केंद्रों पर तैनात सीएचओ मरीजों के साथ-साथ केंद्र का अन्य रिकार्ड ऑनलाइन दर्ज करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से सीएचओ को लैपटॉप उपलब्ध कराए जा रहे है। बृहस्पतिवार को 51 सीएचओ को लैपटॉप वितरित किए गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने और लोगों को गांव में ही उपचार की व्यवस्था कराने के लिए उपस्वास्थ्य केंद्रों पर सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) नियुक्त किए गए है। जिले में 200 उप स्वास्थ्य केंद्र है, इनमें से 107 पर सीएचओ और अन्य पर एएनएम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। अब लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक किया जा रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार के लिए आने वाले मरीजों का डाटा ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। मरीजों की ओपीडी भी ऑनलाइन कराई जाएगी। इसके बाद सीएचओ मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराएंगे। इसका पूरा ब्योरा रखने के लिए शासन स्तर से सीएचओ को लैपटॉप उपलब्ध कराए जा रहे है। शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को फिलहाल 98 लैपटॉप उपलब्ध कराए गए है, अन्य लैपटॉप बाद में उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिला कम्यूनिटी कार्यक्रम प्रबंधक नौशाद ने बताया कि शासन स्तर से 56 नए सीएचओ की नियुक्ति की गई है। अब जिले के 107 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएचओ तैनात है। शासन स्तर से मरीजों की ऑनलाइन ओपीडी व अन्य सेवाओं का रिकार्ड ऑनलाइन कराने के लिए सीएचओ को वितरित करने के लिए 98 लैपटॉप उपलब्ध कराए गए है।
विज्ञापन
51 सीएचओ को वितरित किए गए लैपटॉप
सीएमएसडी (सेंट्रल मेडिसिन स्पलाई डिपो) के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित कर 51 सीएचओ को लैपटॉप वितरित किए गए। अन्य सीएचओ को जल्द ही कार्यक्रम कर लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे।
उपस्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा मिलेगी। केंद्रों पर मरीजों का रिकार्ड व अन्य सेवाएं भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से सीएचओ को लैपटॉप उपलब्ध कराए गए है। - डॉ प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी।