{"_id":"62c71c6adbd5140784237e1a","slug":"only-the-sections-are-changing-water-is-not-available-baghpat-news-mrt596070375","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल खंड बदल रहे, पानी तो नहीं मिल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल खंड बदल रहे, पानी तो नहीं मिल रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। चौगामा क्षेत्र में खेतों की सिंचाई के लिए 44 साल पहले शुरू हुई चौगामा नहर योजना आज भी अधूरी है। सिंचाई विभाग की ओर से बार-बार खंड बदल दिया जाता है, लेकिन इसमें पानी नहीं छोड़ा जाता है। अब मुख्य अभियंता ने पूर्वी यमुना नहर के 130 किमी से 142.70 तक के हिस्से के रख-रखाव और संचालन की जिम्मेदारी बड़ौत खंड की जगह लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर शामली को दिया है।
परियोजना के संचालन के लिए 25 जून को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल सहारनपुर, अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज मंडल गाजियाबाद, अधिशासी अभियंता लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर, शामली व सिंचाई खंड बड़ौत ने भाग लिया था।
अधीक्षक अभियंता ड्रेेनेज मंडल गाजियाबाद व सिंचाई विभाग बड़ौत ने परियोजना में प्रगति लाने व जल उपलब्ध कराने के लिए लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर शामली के अंतर्गत करने का प्रस्ताव रखा। उनका कहना था कि लोई रजबहे के टेल से चौगामा नहर निकलती है, जिससे चौगामा नहर में पानी की उपलब्धता रहेगी। जिस पर मुख्य अभियंता अनिल कुमार ने परियोजना के 130 किमी से 142.70 किमी तक का रख-रखाव व संचालन लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर शामली को स्थानांतरित किया है।