फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Only ten objections on the reservation of municipality and panchayats

Baghpat News: नगर पालिका व पंचायतों के आरक्षण पर केवल दस आपत्ति

Tue, 04 Apr 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 04 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Only ten objections on the reservation of municipality and panchayats
बागपत। नगर पालिका व पंचायतों के आरक्षण पर पिछले बार के मुकाबले इस बार लोग काफी कम आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। यहां अभी तक केवल दस आपत्तियां मिली हैं, जिनमें अध्यक्ष के लिए दो व वार्डों के लिए आठ आपत्तियां आई हैं। आरक्षण गलत तरीके से करने की बात कहते हुए बदलने की मांग की गई। ये आपत्तियां शुक्रवार तक जमा कराई जा सकेगी।
विज्ञापन

शासन से बृहस्पतिवार को तीनों नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के साथ ही वार्डों का आरक्षण जारी किया गया था। जिस पर आपत्ति मांगने के लिए शुक्रवार को प्रशासन की तरफ से सूचना जारी की गई। इनमें अध्यक्ष पद के लिए आपत्ति प्रमुख सचिव के नाम सीधी लखनऊ डाक व ऑनलाइन भेजी जा सकती है तो वार्डों के लिए कलक्ट्रेट में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। बड़ौत व बागपत अध्यक्ष पद के लिए अभी तक दो आपत्ति लखनऊ भेजी गई है। जिनमें बागपत को कई बार से अनारक्षित व बड़ौत को पिछड़ा वर्ग के लिए ही आरक्षित करने की बात कहते हुए बदलने की मांग की गई है। इस तरह की वार्डों का आरक्षण बदलने की मांग की गई है। वार्डों के आरक्षण की आपत्ति में सबसे ज्यादा बागपत से तीन, रटौल से दो, बड़ौत, दोघट व टीकरी से एक-एक आपत्ति है। आपत्ति दर्ज कराने वालों में अधिकतर ऐसे लोग थे जो सभासद का चुनाव लड़ऩे की तैयारी कर रहे थे। लेकिन वार्ड का आरक्षण उनकी उम्मीद के अनुसार नहीं होने उनको झटका लगा है। क्योंकि आरक्षण नहीं बदला जाता है तो उनका चुनाव लड़ने का सपना टूट सकता है।
विज्ञापन

आपत्ति दर्ज की जा रही हैं
नगर पालिका व पंचायतों के वार्डों का आरक्षण जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज की जा रही है। आपत्ति लेने के बाद उनका निस्तारण किया जाएगा। राजकमल यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed