{"_id":"5ffc9def8ebc3e30d1035a8a","slug":"only-party-workers-will-get-tickets-in-district-panchayat-elections-sanjay-rai-baghpat-news-mrt5199286182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकताओं को ही मिलेगा टिकट : संजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकताओं को ही मिलेगा टिकट : संजय राय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक, चुनाव तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा। कार्यकर्ता जी जान से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बागपत में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही पार्टी टिकट देगी। पंचायत चुनाव में योग्य लोगों के जीतने से गांव के चहुंमुखी विकास को गति मिलेगी। भाजपा के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता संपर्क बढ़ाने के लिए गांवों में हर बूथ पर लोगों से जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों से संपर्क करें।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बनाए गए वार्ड संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष को चुनावों के आवश्यक निर्देश दिए। क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ईमानदार, निष्ठावान एवं गांव के विकास के लिए समर्पित लोगों के चुनकर आने से ही पूर्ण सार्थकता प्राप्त होगी। यही वजह है कि पंचायत चुनाव बीजेपी की प्राथमिकता है। त्रिस्तरीय चुनाव के जिला संयोजक यशवीर सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष अनीता खोखर, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, विनोद वाल्मीकि, चेयरमैन धूम सिंह, प्रदीप पंवार, चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, बागपत मंडल अध्यक्ष जय कुमार, देहात मंडल अध्यक्ष ओमबीर धामा, कुलदीप भारद्वाज, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।