फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Only 12 candidates will sit in one room

एक कमरे में बैठेंगे केवल 12 परीक्षार्थी

Sun, 11 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Only 12 candidates will sit in one room
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

चार मई से शुरू होंगी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों से जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं पढ़ाई और परीक्षाओं पर इसका खासा असर पड़ रहा है। कोरोना के बढ़ते असर के बीच केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर परीक्षा केन्द्र बढ़ाने की तैयारी की है। इस बार एक कमरे में 24 नहीं बल्कि 12 ही परीक्षार्थी बैठेंगे। बोर्ड की ओर से इस बाबत स्कूलों से स्टाफ और संसाधन संबंधित जानकारी मांगी है।
बता दें कि सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी और 11 जून को खत्म होंगी। हालांकि अभी तक जनपद में परीक्षा केन्द्रों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तैयारी चल रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोर्ड भी परीक्षाओं को लेकर लगातार मंथन कर रहा है। इस बार एक कक्ष में केवल 12 ही परीक्षार्थी बैठेंगे। पूर्व में 24 परीक्षार्थी बैठाने की तैयारी की थी। कोरोना को देखे हुए यह फैसला लिया गया है। बोर्ड ने स्कूलों से उनके स्टाफ सहित अन्य जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि सीबीएसई की ओर से कमरों में परीक्षार्थियों की संख्या के बारे में आदेश मिल चुके हैं। बोर्ड ने एक कमरे में 12 परीक्षार्थी बैठाने और कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीबीएसई की ओर से परीक्षा केन्द्रों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed