{"_id":"61eafbbb2951fd208546ec0f","slug":"online-test-started-for-learning-license-baghpat-news-mrt574137946","type":"story","status":"publish","title_hn":"लर्निंग लाइसेंस के लिए एआरटीओ कार्यालय में शुरू हुए ऑनलाइन टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्निंग लाइसेंस के लिए एआरटीओ कार्यालय में शुरू हुए ऑनलाइन टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदक को पहुंचना होगा कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले में अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन टेस्ट शुरू हो गए हैं। आवेदक घर बैठकर लाइसेंस के लिए आवेदन कर आधार बेस फेसलेस सिस्टम के माध्यम से टेस्ट देकर लाइसेंस बनवा सकते हैं, हालांकि परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदक को कार्यालय पहुंचकर आवेदन करना होगा।
लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को परिवहन विभाग कार्यालय नहीं आना पड़ेेगा। आवेदक जनसेवा केंद्र या साइबर कैफे से लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के पश्चात आवेदन की अन्य प्रक्रिया घर बैठकर पूरी कर सकेगा और ऑनलाइन टेस्ट देकर लाइसेंस बनवा सकेगा। आवेदक आधार बेस फेसलैस सिस्टम से घर बैठकर लाइसेंस के लिए टेस्ट देने लगे हैं। जिले में दस जनवरी से लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
आवेदक लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर आधार लिंक करने के उपरांत मोबाइल नंबर दर्ज करेगा तथा अपने दस्तावेज को स्वप्रमाणित करने के बाद अपलोड करेगा। आवेदन करने के तीन दिन के भीतर एआरटीओ कार्यालय की ओर से आवेदन सत्यापित किया जाएगा। इसके उपरांत आवेदक को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने पर आवेदक के मोबाइल नंबर पर कार्यालय की ओर से लिंक, पासवर्ड और ओटीपी आएगा। कार्यालय में पासवर्ड और ओटीपी बताने पर आवेदक का लाइसेंस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदक घर बैठकर आधार बेस फेसलैस सिस्टम के माध्यम से अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं। आवेदक को स्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय में आना होगा।-सुभाष राजपूत, एआरटीओ