फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ongoing government schools in rented buildings

किराये के भवन में चल रहे सरकारी स्कूल

Sun, 10 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 10 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ongoing government schools in rented buildings
बड़ौत में दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के प्राइमरी विद्यालय में बच्चे न होने पर कमरे में रखी कुर्सियां व मेज। - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार जहां सरकारी विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने और अच्छी शिक्षा दिलाने के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं बागपत के बड़ाौत क्षेत्र में वेंटिलेटर पर शिक्षा व्यवस्था चल रही है। जनपद में सैकड़ों  विद्यालय किराए के भवन में चल रहे हैं। वहां बच्चों के लिए न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पेयजल और शौच जाने की। वहीं अफसरों और शिक्षकों की मिलीभगत से मिड-डे मील के बहाने हर साल करोड़ों रुपये का खेल खेला जा रहा है। 
विज्ञापन


जनपद में सैकड़ों सरकारी स्कूली में पढ़ने वाले हजारों बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल छाए है। ऐसा नहीं है कि अभिभावक अव्यवस्थाओं की शिकायत नहीं करते, हर साल सैकड़ों शिकायतें अफसरों के पास पहुंचती है, लेकिन कार्रवाई शून्य होने के कारण ही अधिकांश अभिभावकों और बच्चों का लगातार सरकारी विद्यालयों से मोहभंग हो रहा है। 

विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के चलते शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पट्टी वाजिदपुर का हाल जाना गया तो पता चला की भवन किराये का है। विद्यालय में 65 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन यहां पर बच्चों की संख्या शून्य मिली। विद्यालय में बने कमरों पर ताले लटके मिले। विद्यालय मेें इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी मौजूद थी, सहायक अध्यापिका प्रेमलता विद्यालय से गायब मिली। पूछने पर प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी ने बताया विद्यालय में 65 बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों के लिए बने शौचालय की हालत बदतर मिली। कमरों की खिड़कियां और फर्श टूटा मिला।  विद्यालय में बच्चों की संख्या शून्य होने के बाद भी मिड-डे मील बनाने की तैयारी की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दिगंबर जैन इंटर कॉलेज स्थित प्राइमरी विभाग विद्यालय का हाल जाना तो पता चला कि यह विद्यालय भी किराये के भवन में दो दशक से संचालित है। ऐसा लगा रहा था कि मानों यहां पर वर्षों से एक भी बच्चा विद्यालय नहीं आया है। यहां पर सहायक अध्यापक के रूप में निर्मल कुमार जैन उपस्थित थे और बच्चों की संख्या शून्य मिली। सहायक अध्यापक निर्मल कुमार जैन ने बताया स्कूल में 52 बच्चे पंजीकृत हैं और अध्यापक के रूप में केवल मैं हूं। विद्यालय में लगा हैडपंप खराब पड़ा हुआ था। ब्लैक बोर्ड के अलावा कमरों और विद्यालय का भवन जर्जर हालत में दिखाई दिया। विद्यालय मेें गंदगी का अंबार मिला।


 इस संबंध में दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वकील चंद जैन ने कहा  वह हमारी ही प्राइमरी शाखा है। 52 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन त्योेहार के चलते अभी अधिकांश बच्चे छुट्टी मना रहे हैं। किराये के भवन में विद्यालय चल रहा है, इस कारण विद्यालय की सूरत बदलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 


 इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार से बातचीत की तो उन्होंने कहा विभागीय कार्यों के चलते जनपद से बाहर हूं। सोमवार से लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ अभियान चलेगा। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। जनपद में अधिकांश विद्यालय किराये के भवनों में संचालित हैं। उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सैकड़ों बार अवगत कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed