फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One thousand laborers left for homes

एक हजार मजदूर घरों के लिए किए रवाना 18-45-53

Sun, 10 May 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
One thousand laborers left for homes
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे से प्रवासी मजदूरों का गुजरना रविवार को भी जारी रहा। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव दोपहर करीब तीन बजे शहर स्थित अस्थाई आश्रय स्थल पर पहुंचे और श्रमिकों का स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कार्य देखा। सभी श्रमिकों का हालचाल जाना। एसडीएम राजपाल सिंह ने बताया कि रविवार को स्क्रीनिंग के बाद करीब एक हजार मजदूरों को बसों में बैठाकर उनके गृह जनपदों में भिजवाया गया। एसडीएम राजपाल सिंह , तहसीलदार यदुवंश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ट के नितिन जैन, जुगमंदर दास जैन, रमेश वर्मा, पुनीत जैन, कोशेन्द्र जैन आदि ने मजदूरों को पानी की बोतलें, खाना और फल वितरित किए। उधार भाजपा नेत्री चारू प्रज्ञा ने ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा के सांकरौद मार्ग स्थित कार्यालय पर पहुंचकर 200 से अधिक मास्क और सैनिटाइजर लोगों को वितरित किए। उधर, रविवार की दोपहर सीतापुर के करीब पचास प्रवासी मजदूर लोनी से पैदल चलकर खेकड़ा स्थित अस्थाई आश्रय स्थल की और पहुंचे। पुलिस ने उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed