फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One should do devotion with a clear mind: Gupti Sagar Maharaj

साफ मन से करनी चाहिए भक्ति: गुप्ति सागर महाराज

Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
One should do devotion with a clear mind: Gupti Sagar Maharaj
बड़ौत (बागपत)। उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज ने कहा कि भक्ति में बहुत शक्ति होती है। मगर, यह भक्ति साफ मन से सच्चाई से और श्रद्धा से होनी चाहिये।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिगंबर जैन अतिथि भवन में आयोजित धर्मसभा का शुभारंभ मंगलाचरण से किया गया। उपाध्याय महाराज ने कहा कि भक्ति में बहुत शक्ति होती है लेकिन वह भक्ति साफ मन से सच्चाई से श्रद्धा से होनी चाहिए ना कि दिखावे के लिए। बड़ी विडंबना है कि आज प्राणि भगवान की भक्ति मन से कम दिखावे के लिए और नाम शोरहत के लिए ज्यादा करता है। आज की पीढ़ी का प्राणी भगवान, अपने माता पिता और गुरुओं की भक्ति करने की जगह उनकी उपेक्षा करता है। उनका सम्मान नहीं करता। अगर माता पिता का गुरुओं का सम्मान करोगे तो जीवन में कितनी भी विपत्ति आ जाए, उसमें विजेता बनकर ही निकलोगे। इसलिए भगवान, माता पिता और गुरुओं की हमेशा श्रद्धा और मन से भक्ति करनी चाहिए। जीवन क्षण भंगुर है, कभी किसी का बुरा मत करो। माता पिता और गुरुओं की सेवा करों, इससे आपके जीवन में समृद्धि आएगी। धर्म सभा का संचालन अमित जैन ने किया। पंकज जैन, अजय, अनिल सुखमाल, दिनेश, राजकुमार, सिद्धार्थ, आदिश, सुमन पिंकी, कृष्णा, सुषमा, मोनिका, अनीता, दीपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed