{"_id":"614b6fb58ebc3e0b990334f0","slug":"one-million-scam-in-dhanora-silver-nagar-gas-agency-baraut-news-mrt5573130176","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनोरा सिल्वर नगर गैस एजेंसी में पूर्व प्रबंधक ने किया लाखों का घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनोरा सिल्वर नगर गैस एजेंसी में पूर्व प्रबंधक ने किया लाखों का घोटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एजेंसी मालकिन ने पूर्व प्रबंधक, सहकारी बैंक के बाबू सहित चार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। धनोरा सिल्वर नगर गांव स्थित इंडेन गैस सेवा एजेंसी में प्रबंधक पद पर रहे युवक के अलावा सहकारी बैंक टटीरी के बाबू सहित चार लोगों के खिलाफ 10 लाख 67 हजार का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी बागपत के निर्देश पर बिनौली पुलिस ने एजेंसी मालकिन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
गैस एजेंसी की मालिक शिवानी पत्नी स्वाधीन मलिक निवासी बड़ौत ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी धनोरा सिल्वर नगर गांव में इंडेन गैस सेवा एजेंसी संचालित है। वर्ष 2019 में दो लोगों की जिम्मेदारी पर उसने बड़ौत निवासी युवक को एजेंसी में मैनेजर के पद पर रखा था। आरोप है तीनों लोगों ने एक राय होकर एजेंसी में 10 लाख रुपये से अधिक का घोटाला कर लिया। इन्होंने 35 कनेक्शनों का पांच हजार रुपये प्रति कनेक्शन एजेंसी का सामान किसी को दे दिया। एक लाख 75 हजार की धनराशि एजेंसी के खाते से कंपनी को नहीं भेजी। इसका घाटा उन्हें झेलना पड़ा। इन्होंने उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना के गैस सिलेंडर, चूल्हा, पाईप, रेगुलेटर आदि सामान भी उपभोक्ताओं को दिए बिना बाजार में बेच दिए। इसके एक लाख 75 हजार की धनराशि भी बराबर बांट ली। 31 मार्च 2020 को बैंक खाते की जांच कराने पर पता चला कि इनमें से एक युवक ने एक लाख 91 हजार, पांच सौ रुपये की झूठी एंट्री कंपनी की बैलेंस शीट में दिखाई जबकि उनके द्वारा कोई धनराशि नहीं ली गई। इसी तरह एक बैंक कर्मी द्वारा एजेंसी के खाते में एक लाख 95 हजार रुपये की एंट्री दिखाई गई। प्रबंधक ने जीएसटी एकाउंट का कोई टैक्स भी जमा नहीं किया और इसकी धनराशि भी हजम करते रहे। इस कारण एजेंसी का जीएसटी नंबर भी सस्पेंड हो गया। इस तरह एजेंसी में 10 लाख 67 हजार 815 रुपये का घोटाला किया। एसपी ने बिनौली पुलिस को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गैस एजेंसी में प्रबंधक रहे रमेशचंद्र, उसके पिता सूरजभान निवासी गौराना रोड, बड़ौत के अलावा सहकारी बैंक टटीरी के बाबू संतोष कुमार के अलावा एक अन्य नगेंद्र चौधरी निवासी गौराना रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. आत्माराम तोमर की रिश्तेदार है शिकायकर्ता शिवानी
गैस एजेंसी की मालिक शिवानी पत्नी स्वाधीन मलिक भाजपा नेता स्वर्गीय डॉ. आत्माराम तोमर की रिश्तेदार है। वह डॉ. आत्माराम तोमर के साले अशोक की बेटी है। एफआईआर में उसने पता भी शिवानी पत्नी स्वाधीन मलिक केयर ऑफ डॉ. आत्माराम तोमर निवासी बड़ौत लिखवाया है। बता दें कि हाल ही में डॉ. आत्माराम तोमर की उनके रिश्तेदार प्रवीण और उसके साथी बलराम ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर जेल भेज दिया था।