फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One lakh devotees performed Jalabhishek of Lord Ashutosh

एक लाख श्रद्धालुओं ने किया तीसरे सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

Mon, 01 Aug 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
One lakh devotees performed Jalabhishek of Lord Ashutosh
बालैनी के पुरा महोदव मंदिर में पूजा करने उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
बालैनी/बागपत। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को पुरा गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही। इसके अलावा जिलेभर में श्रद्धालुओं ने सोमवार का व्रत रखकर मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

श्रावण माह के तीसरे सोमवार की सुबह तीन बजे से पुरा गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। सुबह से ही मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गईं। घंटों इंतजार करने के बाद पर भांग, दूध, धतूरा, शहद से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और मन्नत मांगी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।
विज्ञापन

-----
श्रद्धालुओं ने रखा व्रत
श्रावण के तीसरे सोमवार पर बागपत, अमीनगर सराय, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी समेत अन्य जगहों श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। बागपत शहर के बाबा जानकीदास मंदिर, पक्का घाट मंदिर, बागेश्वर मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दुकानों पर की खरीदारी
सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर पर जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की। जहां बच्चों ने खिलौने खरीदे तो महिलाओं ने भी सामान खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed