फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One day salary of three teachers cut

तीन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा

Fri, 13 Mar 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
One day salary of three teachers cut
बागपत। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब शिक्षा विभाग ने परीक्षा की ड्यूटी में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव रंजन मिश्रा ने परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले तीन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने और 30 अन्य से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद इन शिक्षकों पर कार्रवाई की भी जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले में बनाए गए 38 केंद्रों पर 1426 कक्ष निरीक्षकों में से 608 कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से नियुक्त किए गए थे। परीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के 33 शिक्षक परीक्षा से नदारद रहे थे। इनमें से तीन शिक्षक सेक्टर मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर नहीं मिले थे। इस पर बीएसए ने तीनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा था। चार मार्च को जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने बीएसए को परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 30 शिक्षकों की सूची भेजी थी। इस पर बीएसए ने अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने बताया कि परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने वाले तीन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए गए है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अन्य 30 अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद ही अन्य शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed