फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One crore rupees will be recovered from those involved in irregularities in shop allocationOne crore rupees will be recovered from those involved in irregularities in shop allocation in the municipality.n the municipality.

Baghpat News: पालिका में दुकान आवंटन में गड़बड़ी करने वालों से होगी एक करोड़ की रिकवरी

Thu, 18 Dec 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees will be recovered from those involved in irregularities in shop allocationOne crore rupees will be recovered from those involved in irregularities in shop allocation in the municipality.n the municipality.
बागपत। नगर पालिका में दुकान आवंटन में गड़बड़ी के कारण हुए राजस्व नुकसान की सभी जिम्मेदारों से रिकवरी की जाएगी। इसके लिए शासन ने राजस्व नुकसान का आंकलन करने के आदेश दिए तो अभी तक करीब एक करोड़ रुपये का आंकलन किया गया है। इस तरह मामले में शासन सख्त दिख रहा है। वहीं दुकान आवंटन में गड़बड़ी करने वालों की परेशानी बढ़ती दिख रही है।
विज्ञापन

बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर ने अप्रैल 2023 में शासन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि नगर पालिका की दुकानों के जिन आवंटियों की मौत हो गई और जिनको दूसरे को बेच दिया गया, उनको शपथ पत्र के आधार पर नियम विरुद्ध दूसरों के नाम दर्ज कर दिया गया। उनकी नगर पालिका को दोबारा नीलामी करनी थी। ऐसा नहीं करने से सरकार को 1,39,00,000 की राजस्व हानि हुई है।
विज्ञापन

इस पर शासन के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल ने डीएम को पत्र भेजा है कि शिकायत के आधार पर की गई जांच में यह स्पष्ट नहीं है कि राजस्व की हानि कितनी हुई है। इसलिए दुकान आवंटन में गड़बड़ी से राजस्व की कितनी हानि हुई है, इसका आंकलन कराया जाए। जिससे इस पूरे मामले में जिम्मेदार नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारी, चेयरमैन सभी से उसके अनुसार ही रिकवरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी फाइलों के आधार पर अभी तक जांच कराई गई तो करीब एक करोड़ रुपये की राजस्व हानि की बात कही जा रही है। इसकी जांच अभी पूरी नहीं हुई है,जो जल्द ही पूरी होने की बात कही जा रही है। उसके बाद ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

--
राजस्व हानि के आंकलन के लिए पत्र आया है और उसके आधार पर जांच की जा रही है। इसमें जिस तरह की स्थिति होगी, वह रिपोर्ट भेज दी जाएगी। -केके भड़ाना, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed