फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One crook arrested, two absconding

एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
One crook arrested, two absconding
पुलिस ने बदमाश से मोटर साइकिल और तमंचा बरामद किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने कर्म अलीपुर गढ़ी के पास से मंगलवार की रात में लूट की योजना बना रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया, जबकि दो भागने में सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से एक मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया।
थाना प्रभारी ने बताया मंगलवार की रात में करीब नौ बजे कर्म अलीपुर गढ़ी गांव के श्मशान घाट के पास तीन बदमाशों के लूट की योजना बनाने की सूचना मिली। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने बदमाश निसार निवासी सिंघावली अहीर को दबोच लिया, जबकि सिंघावली अहीर का इंतजार और खड़ोली थाना कंकरखेड़ा का नौशाद पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाग निकले। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कई घंटे क्षेत्र में कॉंबिंग की, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पकड़े बदमाश से एक मोटर साइकिल और एक तमंचा बरामद किया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ गाजियाबाद और सिंघावली थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।
विज्ञापन

लूट की एक बाइक बरामद कराई
अमीनगर सराय। एसओ ने बताया पूछताछ के दौरान आरोपी निसार ने 28 दिसंबर को मेरठ-बागपत मार्ग पर बालैनी में निर्माणाधीन टोल के पास से बालैनी के उदयवीर सिंह से तमंचे के बल पर मोटर साइकिल लूटने की घटना स्वीकार की है। बदमाश की निशानदेही पर सैड़भर मार्ग से गन्ने के खेते से उदयवीर की मोटर साइकिल बरामद कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed