{"_id":"6459117b2dbba6134f0f5462","slug":"one-arrested-for-stealing-five-engine-pumps-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1087-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पांच इंजन पंप चोरी के मामले में एक गिरफ्तार\n-पुरा महादेव गांव से चोरों ने रविवार रात चोरी कर लिए थे इंजन पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पांच इंजन पंप चोरी के मामले में एक गिरफ्तार -पुरा महादेव गांव से चोरों ने रविवार रात चोरी कर लिए थे इंजन पंप
विज्ञापन
संसोधित फाइल:-
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरा महादेव गांव में रविवार रात चोरों ने हिंडन नदी पुल के पास खेत में रखे किसानों के पांच इंजन पंप चोरी कर लिए थे। सोमवार को पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया।
किसान तेजवीर सिंह, संदीप कुमार, धर्मवीर, अरुण देवी और धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने हिंडन नदी के पानी से खेतों की सिंचाई करने के लिए इंजन पंप लगा रखे हैं। रविवार रात वे घर चले गए थे और रात में चोरों ने इंजन पंप चोरी कर लिए। सुबह खेत में जाने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी प्रदीप ढौढियाल का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद चेकिंग के दौरान मेरठ जिले के ढडरा गांव निवासी सागर को गिरफ्तार कर रेहड़ी में लदे चोरी किए हुए चार इंजन पंपों और अन्य सामान को बरामद कर लिया। साथ ही अन्य चोरों के बारे में पूछताछ की जा रही है।