फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One and a half lakh rupees stolen from farmer's bike bag

किसान की बाइक के बैग से डेढ़ लाख रुपये चोरी

Sat, 23 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees stolen from farmer's bike bag
अमीनगर सराय में हुई घटना, बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के लक्कड़ बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास से ठेले से फल खरीदते समय किसान की बाइक से डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की तलाश में जुटी है।

पूठड़ गांव निवासी रामनिवास उर्फ पप्पू पुत्र खेमचंद शुक्रवार को कस्बे की पीएनबी शाखा से रुपये निकालने आया था। उसने बैंक से एक लाख 50 हजार रुपये निकाले और कागज में लपेटकर बाइक के बैग में रख लिए। इसके बाद वह पास में ही ठेली से फल खरीदने लगा। फल खरीदकर बाइक के बैग में रखने लगा रुपये वाला पैकेट गायब मिला। उसने बैंक पर तैनात पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे के अलावा दुकानों में लगे कैमरों की फुटेज की जांच की। थाना प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कई संदिग्ध प्रकाश में आए है, घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed